{"_id":"61b250d6a640ae79416aa580","slug":"farmers-upset-for-fertilizer-chitrakoot-news-knp6686893192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के लिए किसान परेशान, नहीं हो रही सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के लिए किसान परेशान, नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट की ब्लाक स्तरीय मासिक पंचायत सदर तहसील परिसर कर्वी में हुई। तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में खाद की किल्लत है। कई दिनों लाइन पर लगने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल रही हैं। किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने के लिए मजबूर हैं।
शिवदयाल सिंह बघेल ने बताया कि बछरन जमहिल प्रसिद्धपुर समेत कई गांवों में जंगली जानवरों का आतंक है। बछरन गांव के पांच किसानों को जंगली गायों ने चुटहिल भी कर दिया था। ये गायें किसानों के लिए घातक साबित हो रही हैं।
मऊ ब्लाक के तिरहार में बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा अभी नहीं मिला। किसान जसवंत सिंह, योगेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, हनुमान पाल, नरेश तिवारी, छेदीलाल, जयनारायण सिंह, बद्री सिंह, शत्रुघ्न सिंह, उदयनारायण सिंह जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के बाद किसानों ने सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
मानिकपुर। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बृहस्पतिवार को तहसील के ग्राम गिदुरहा में गो अभयारण्य के लिए भूमि का निरीक्षण किया। बताया कि निराश्रित गोवंश के लिए तहसील मानिकपुर के ग्राम गिदुरहा में 221 और 599 हेक्टेयर भूमि का निरीक्षण किया गया है। यह भूमि अभी वन क्षेत्र के अधीन है। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव, बीडीओ मानिकपुर सुनील सिंह, सीएमओ डॉ. सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे। संवाद