फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers troubled by Anna cattle staged a sit-in

अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने दिया धरना

Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by Anna cattle staged a sit-in
चित्रकूट। अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर भाकियू ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

मऊ तहसील परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राम सिंह राही की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। उपजिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला को किसानों ने बताया कि अन्ना प्रथा पर सरकार की मंशा अनुसार कार्य नही हो रहा है।
गोशालाओं में मवेशियों को संरक्षित नही किया जा रहा है। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि पर्याप्त बारिश न होने से धान की नर्सरी बर्बाद हो रही है। तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बिजली समस्या से किसान जूझ रहा है बिना नोटिस नलकू्प के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। एसडीएम ने 15 तारीख तक अन्ना मवेशियों को संरक्षित करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू युवा जिलाध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह, डॉ. मान सिंह, देवेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, रामप्रसाद, अभिलाष सिंह ,नरेश तिवारी, रमेश पाठक, विजय सिंह, राजकुमार सिंह, देवप्रताप, ,हेमराज सिंह, धीरज सिंह ,शत्रुघ्न सिंह ,पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed