{"_id":"64bd82297d110537e806e1d5","slug":"farmers-should-protect-the-environment-by-doing-natural-farming-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-521-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्राकृतिक खेती कर किसान करें पर्यावरण की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्राकृतिक खेती कर किसान करें पर्यावरण की सुरक्षा
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट) । कृषि विभाग द्वारा विकास खंड स्तरीय किसान गोष्ठी व कृषि निवेश मेला का आयोजन विकास खंड परिसर रामनगर व मऊ में किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि जिले में फसलों ज्वार, बाजरा, श्रीअन्न, मूंग, अरहर, तिल आदि की बुवाई करके अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। श्रीअन्न या मोटे अनाज जिनमें ज्यादा कृषि निवेश व अधिक देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती करके अपनी मिट्टी व पर्यावरण की सुरक्षा करते हुए गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न, सब्जी, फलोत्पादन करके कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सांसद ने आए हुए किसानों को पावर स्प्रेयर और रागी के मिनी किट बीज वितरित किए।
मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि सभी किसान भाई कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि विभागों से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि प्राकृतिक खेती के साथ-साथ मोटे अनाज जिन्हें हम लोग श्रीअन्न कहते हैं हैं कि खेती करें जिससे कि हमारा पर्यावरण संरक्षित रहे।
इस मौके पर उप कृषि निदेशक राजकुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति, कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवि शंकर गौतम व किसान मौजूद रहे।