{"_id":"62bb43e9b2c0920de736afc2","slug":"farmers-should-earn-more-by-producing-coarse-grains-chitrakoot-news-knp7048009139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटे अनाज की पैदावार करके अधिक कमाई करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटे अनाज की पैदावार करके अधिक कमाई करें किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। रामनगर विकास खंड के नांदिन कुर्मियान गांव में कृषि विभाग ने गोष्ठी का आयोजन किया। किसानों को किसान उत्पादन संगठन (एफपीओ) के कार्यों की जानकारी दी गई। कहा कि बड़े शहरों में मोटे अनाज की मांग बढ़ रही है। मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, कोदो, काकुन का उत्पादन कर लाभ कमा सकते है।
उप कृषि निदेशक बाल गोविंद यादव ने बताया कि बीज शोधन संयंत्र व बीज गोदाम के निर्माण के लिए सरकार अनुदान देती है। इसके माध्यम से संयत व बीज गोदाम की स्थापना की गई है। इसका किसान फायदा उठाएं। उद्यान अधिकारी बलदेव प्रसाद ने बताया कि उद्यान विभाग में उपलब्ध योजनाओं में सब्जियों के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
किसानों को ड्रिप इरीगेशन से खेतों की सिंचाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी आरसी शुक्ला, तकनीकी सहायक धीरेंद्र सिंह, जयकरन सिंह, सत्येंद्र विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।