फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers protested against the anti-encroachment drive on Yamuna road.

Chitrakoot News: यमुना सड़क पर चले अतिक्रमण विरोधी अभियान का किसानों ने किया विरोध

Sat, 07 Mar 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 07 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against the anti-encroachment drive on Yamuna road.
फोटो न- 06सीकेटीपी 07 अतिक्रमण अ​भियान का विरोध जताते भाकियू। संवाद
चित्रकूट। मऊ कस्बे के व यमुना सड़क व बाबू लाल चौराहा पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान का भारतीय किसान यूनियन ने विरोध किया। इस मसले को लेकर उन्होंने एसडीएम ऋषि रमन को ज्ञापन दिया। इसके जरिए बिना किसी नोटिस के गरीबों के मकान गिराने का आरोप लगाया। साथ ही मुआवजा दिलाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने बताया कि चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान में बुलडोजर से कई के मकान व दुकानें गिरा दिए गए। जिनको कोई नोटिस भी नहीं दी गई। इस घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। यदि पीड़ितों को मुआवजा नहीं दिलाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित किसान नरेश तिवारी ने बताया कि वह कई वर्ष से मकान बनाकर रहता था। उसको बिना कोई सूचना दिए मकान बुलडोजर से गिरा दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि राजस्व टीम द्वारा उसकी कोई सुनवाई भी नहीं हुई। मामले की जांच कर करने के लिए अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। इस मौके पर तहसील मऊ अध्यक्ष विनय त्रिपाठी, महामंत्री शत्रुघ्न सिंह, तहसील प्रभारी नीलकंठ द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, हेमराज सिंह, ज्ञान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed