फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers' paddy soaked in rain

Chitrakoot News: बारिश में भीगा किसानों का धान

Sat, 06 Jan 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 06 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers' paddy soaked in rain
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। बेमौसम हुई बारिश से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर जलभराव हो गया। गल्लामंडी में धान बेचने आए किसानों का धान भीग गया। आढ़तियों को भी नुकसान हुआ है।
बारिश से खेतों में जलभराव होने से फूलदार फसलों को नुकसान हुआ है। जबकि गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताया गया है। गलन बढ़ने से जिले के निवासी परेशान हैं। जब सरकारी धान केंद्रों में मौसम खराब होने से खरीद का काम बंद हैं। जिले में शुक्रवार की रात लगभग दो घंटे बारिश हुई। इससे प्रमुख सड़कों सहित गलियों में पानी भर गया। वहीं शहर के गल्लामंडी में कई किसानों व आढ़तियों का धान भीग गया।
विज्ञापन

सपहा गांव के किसान महेश पटेल, कलवारा बुर्जुग गांव के राजेज तिवारी, खोह गांव के सुनील वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वह धान बेचने के लिए आए थे। अचानक बारिश होने लगी। इससे धान भीग गया। कहा जा रहा कि सुखाने के बाद ही धान को लिया जाएगा। वहीं गल्लामंडी के आढ़तिया राजेश कुमार, गुलाब गुप्ता आदि ने बताया कि धान की तौल के बाद खुले में रख दिया गया था। बारिश होने से भीग गया है। जिसको अब धूप मेें सुखाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed