{"_id":"61a90eb62c8118239743006f","slug":"farmers-jammed-the-highway-due-to-non-availability-of-fertilizers-chitrakoot-news-knp6673458102","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद न मिलने पर किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद न मिलने पर किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो नंबर-10- शिवरामपुर में खाद न मिलने पर हाईवे पर जाम लगाकर बैठीं महिला किसान। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
शिवरामपुर (चित्रकूट)। खाद न मिलने से परेशान किसानों ने गुरुवार को शिवरामपुर कस्बा स्थित झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन शिवरामपुर समिति में खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है। खाद न मिलने से रबी की फसल खराब हो रही है।
जिले में खाद की सही आपूर्ति न होने से समस्या बढ़ती ही जा रही है। किसान अब सड़कों पर उतरकर विरोध जताने लगे हैं। गुरुवार को शिवरामपुर क्षेत्रीय सहकारी समिति पर बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिये पहुुंचे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिली। इससे खफा किसानों ने समिति के पास स्थित झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
किसान इस बात पर अड़ गए कि जब तक उन्हें खाद नहीं मिल जाती तब तक जाम नहीं खोलेंगे। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। चौकी इंचार्ज अजय जायसवाल ने किसानों को समझाने का भी प्रयास किया,
विज्ञापन
लेकिन नहीं माने। एक घंटे बाद जब एक ट्रक खाद समिति पहुंची तब जाकर किसान माने। इसके जिले के मानिकपुर, मऊ, भरतकूप, पहाड़ी, सहित जिला मुख्यालय की समितियों में भी खाद न मिलने से किसान परेशान रहे। जिला पूर्ति अधिकारी आरपी शुक्ला ने कहा कि खाद की नई रैक गुरुवार को आ गई है। इसे सभी समितियों में भेजा रहा है।