{"_id":"6144dca18ebc3eb62048212a","slug":"farmers-and-soldiers-got-respect-the-temple-lit-up-chitrakoot-news-knp6528063127","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और जवानों को मिला सम्मान, मंदिर जगमगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों और जवानों को मिला सम्मान, मंदिर जगमगाए
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री चंद्रिका प्रस?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में विभिन्न आयोजन हुए। भाजपा किसान मोर्चा ने 71 किसानों और 71 जवानों के सम्मान, जिले के मठ मंदिरों व विशिष्ट व्यक्तियों के आवास पर दीपोत्सव मनाया। किसान जवान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा जितेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे मौजूद रहे। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता पुष्पराज सिंह नें की।
क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि अनादि काल से कृषि प्रधान देश है। यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि है। इसलिए सरकार ने विषम परिस्थितियों में किसान और कृषि को प्राथमिकता में रखकर अनेक कार्य किए है। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 537 एफपीओ गठित हैं जो दोगुने से भी ज्यादा है। जहां किसानों को कृषि कार्य के लिए कर्ज लेना पड़ता था और ब्याज देनी पड़ती थी। इसके लिए भाजपा सरकार किसान सम्मान निधि के रूप में छह हजार सालाना देने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने किसानों व जवानों के हित में अनेक निर्णय लिये हैं। वन रैंक वन पेंशन का 42 वर्षों से अटका मुद्दा सुलझाया है। जिले के 71 मठ मंदिर में साधु, संतों, भक्तों ने दीपोत्सव मनाया। मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में बस्तियों में फल वितरण किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री आलोक पांडेय, रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, राजेश जायसवाल, पंकज अग्रवाल, अश्विनी अवस्थी, महेन्द्र कोटार्य, निर्मलेन्द्र पांडेय, आशीष पांडेय, प्रेमलाल बाल्मीकि, पीएन सिंह, श्याम नारायण शुक्ल, शिवाकांत पांडेय, हीरो मिश्र, अनूप त्रिपाठी, रामसागर चतुर्वेदी, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
चित्रकूट। पीएम के जन्मदिन पर सांसद आरके सिंह पटेल ने जिले के 71 पत्रकारों को अपने आवास पर सम्मानित किया। भाजपा नेता सुनील पटेल ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल आदि का वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी व सीएमएस डा. आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मलिन बस्ती में फल वितरण किए
शिवरामपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन के अवसर पर शिवरामपुर मंडल के पथरौड़ी की मलिन बस्ती में भाजपा की जिला मंत्री राजेश्वरी द्विवेदी, बूथ अध्यक्ष रूपेश व उदय, प्रकाश तिवारी, श्रवण कुमार पटेल ने फलों का वितरण किया। वही मानिकपुर मंडल अध्यक्ष गनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अस्पताल में फलों का वितरण किया गया। इस मौके पर अरविंद्र मिश्र, आनंद द्विवेदी, सहित अन्य नेता मौजूद रहे। (संवाद)