{"_id":"638f83f92100216ec93b3033","slug":"farmer-who-went-to-irrigate-died-in-the-field-chitrakoot-news-knp7321286136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चित्रकूटः सिंचाई करने गए किसान की खेत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चित्रकूटः सिंचाई करने गए किसान की खेत में मौत
विज्ञापन
फोटो- 8- घटना के बाद गमगीन खड़े मृतक किसान के परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने ठंड से मौत की आशंका जताई।
अकबरपुर गांव निवासी ललित रैदास (27) पुत्र मिठाईलाल रैदास सोमवार देर शाम खेत में पानी लगाने गया था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो बड़ा भाई राजेश खेत पहुंचा तो ललित को अचेत अवस्था में पड़ा देख तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी ले गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के एक पुत्री है। पत्नी शिवकांति का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में मृतक सबसे छोटा था। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की संभावना जताई है। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
सीने में दर्द के बाद अधेड़ की मौत
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द गांव निवासी भुंडा प्रसाद (55) पुत्र महाराजदीन की अचानक सोमवार की देर शाम तबियत खराब हो गई। पुत्र सनील ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। परिजनों के अनुसार दो दिन से भुंडा को पेटदर्द व सीने में दर्द की शिकायत थी। (संवाद)

फोटो- 9- ललित कुमार- फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT