फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer 's freezing death

किसान की ठंड से मौत

Mon, 14 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 14 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmer 's freezing death
खेत में सिंचाई कर रहा किसान ठंड लगने से बेहोश होकर गिर पड़ा। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामला बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के रूखमा बुजुर्ग गांव का है।
विज्ञापन


सोमवार भोर में ग्राम रुखमा बुजुर्ग के मजरा बेलौंहापुरवा निवासी चुन्नीलाल द्विवेदी (65) अपने खेत में सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। बताया गया कि जब वह सिंचाई करा रहे थे तभी अचानक ठंड लगने से वह बेहोश होकर गिर पडे़। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल लाए रहे थे, तभी रास्ते में उन्हों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के इकलौते पुत्र आनंद ने बताया कि पिता की मौत ठंड लगने से हुई है। उसकी छह बहने हैं। जिसमें एक की शादी होना बाकी है। पिता के नाम दो बीघा जमीन है। बता दें कि अब तक जिले में ठंड से दो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed