फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer registry could be made for only 36 percent of farmers

Chitrakoot News: महज 36 प्रतिशत किसानों की बन पाई फार्मर रजिस्ट्री

Tue, 11 Feb 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer registry could be made for only 36 percent of farmers
चित्रकूट। फार्मर रजिस्ट्री बेहद धीमी गति से बनाई जा रही है। 31 जनवरी का समय सीमा बीत जाने के बाद भी महज 36 फीसदी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बन पाई है। शासन ने अब जून तक फार्मर राजिष्ट्री बनाने का समय दिया है।
विज्ञापन

एग्रीस्टैक योजना के तहत नवंबर-2024 के अंतिम सप्ताह से फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम शुरू हुआ था। तमाम प्रयासों के बाद भी इसमें तेजी नहीं आ रही है। फार्मर रजिस्ट्री बनाने की समय सीमा 31 जनवरी बीत जाने के बाद अब विभाग को जून तक मौका दिया गया है। इस तरह 26 फरवरी को मिलने वाली सम्मान निधि की किस्त किसानों को मिल सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में एक लाख 68 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है। इनमें से अभी तक केवल 60 हजार किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री बन पाई है। लगभग 40 हजार किसानों की वरासत दर्ज नहीं होने की वजह से नई रजिस्ट्री वाले किसानों का आंकड़ा राजस्व विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है। जून तक लेखपाल आंकड़ा अपडेट कर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले के एक लाख 39 हजार किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिलता है। एक लाख 68 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है। फिलहाल 60 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बन पाई है। विभाग राजस्व गांव और जनसेवा केंद्रों के माध्यम फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है।
- राजकुमार, कृषि उप निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed