{"_id":"6768565a7fe53d95500c1d61","slug":"farmer-dies-due-to-electric-shock-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-111897-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
राजापुर/पहाड़ी (चित्रकूट)। राजापुर थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत कलवलिया में रविवार को खेत में सिंचाई कर रहा किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कलवलिया निवासी सुखलाल ने बताया कि पिता चुकाई प्रसाद (60) रविवार की सुबह नौ बजे खेत में ट्यूबवेल से पानी लगाने गए थे। वहां अन्ना गोवंश से फसल बचाने के लिए लगाए गए कटीली तार में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना पर उन्हें पहाड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी मामले में किसान के दूसरे बेटे सुखेश कुमार ने बताया कि सिंचाई के बाद टयूबवेल बंद करने गए थे। बटन बंद करते समय वहां पर तार की चपेट में आने से करंट लगा। इससे मौत हो गई।
राजापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।