{"_id":"604bad658ebc3ee651745071","slug":"fande-per-latka-sav-chitrakutt-news-knp6172455179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के शौचालय में फंदे से लटका मिला दुष्कर्म का बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के शौचालय में फंदे से लटका मिला दुष्कर्म का बंदी
विज्ञापन
फोटो- 4- बंदी की मौत के बाद गमगीन बैठे मृतक की मां व बहन। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में जिला जेल में निरुद्ध बंदी का शव शौचालय में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर एडीएम, एसडीएम व सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे और मुआयना किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। वही मृतक के परिजनों ने डीएम को दिये पत्र में हत्या करने की आशंका जताई है। मृतक मथुरा जिले में एक संस्कृत विद्यालय में कर्मचारी था।
राजापुर थाना क्षेत्र के छीबो गांव हालमुकाम गोशाला नगर वृंदावन जिला मथुरा का संतोष शुक्ला (51) पुत्र गुरु प्रसाद दुष्कर्म के मामले में 27 दिसंबर 2020 को जिला कारागार रगौली में बैरक नंबर नौ हाता संख्या तीन में निरुद्ध था। उसके साथ बैरक में 36 बंदी और हैं। शुक्रवार की सुबह शौचालय के रोशनदान में गमछा व मफलर को जोड़कर बने फंदे से उसका शव लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, सदर एसडीएम रामप्रकाश, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार संजय कुमार अग्रहरि पुलिस बल के साथ कारागार पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतार कर मुआयना किया। जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई। नियमानुसार वीडियोग्राफी कर शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के पैनल ने किया है। एडीएम ने बताया कि आत्मग्लानि के चलते आरोपी ने खुदकुशी की है। वही घटना से मृतक की पत्नी मायादेवी, मां उर्मिला देवी व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। जेल अधीक्षक श्री प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। न्यायिक जांच के लिए भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
भाई बोला, सुनियोजित हत्या
चित्रकूट। मृतक बंदी संतोष शुक्ला के भाई शिवपूजन शुक्ला ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया कि घटना के बाद उनको जेल प्रशासन सहित जिले के अधिकारियों ने जानकारी नहीं दी। अन्य लोगों के माध्यम से घटना की जानकारी हुई है। शव को बिना बताये पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। उनका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता । उन्हें संदेह है कि सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। पोस्टमार्टम वीडियो ग्राफ ी व विशेष पैनल बनाकर किया जाये।
चित्रकूट। मृतक के खिलाफ मऊ थाने में पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। 27 दिसम्बर 2020 को जेल में निरुद्ध किया गया था। वादी ने नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का मामला मृतक के खिलाफ दर्ज कराया था। नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मृतक रिश्ते में मामा था। वही मृतक के भाई शिवपूजन ने बताया कि उसको पास्को एक्ट में फंसाया गया है। मृतक भाई ने रिश्तेदार को दस लाख रुपये उधार दिये थे। रुपये मांगने पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर उसको फंसा दिया गया था। इसकी जानकारी बार बार पुलिस को दी गई लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।
जेल में तीसरी खुदकुशी
चित्रकूट। जिला जेल रगौली में बंदियों की खुदकुशी करने की यह तीसरी घटना है। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों को नियमानुसार ही रखा जाता है। जेल में तीसरी घटना हुई है लेकिन इन घटनाओं में जेल प्रशासन की कोई चूक या लापरवाही नहीं है।

चित्रकूट की जिला जेल की जेल में मृतक संतोष शुक्ला की फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKUTT