{"_id":"6963e3c473884370250498c1","slug":"family-members-clash-over-land-dispute-eight-injured-chitrakoot-news-c-215-sknp1043-125573-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जमीन के विवाद में परिवार के सदस्यों में मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जमीन के विवाद में परिवार के सदस्यों में मारपीट, आठ घायल
Sun, 11 Jan 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के भखरवार गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।जिसमें एक महिला समेत कुल आठ लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने का भी गंभीर आरोप है। घायलों में से तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
भखरवार गांव निवासी मुस्तफा का अपने ही परिवार के पड़ोसी इमाम हसन और उनके साथियों से जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद है। बीते गुरुवार देर शाम मुस्तफा परिजनों के साथ अपनी जमीन के हिस्से पर घर निर्माण के लिए खुदाई कर रहा था। इसी दौरान, इमाम हसन और सूबेदार खान वहां पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मुस्तफा को पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले।आरोप है कि मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष की ओर से तमंचे से हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मारपीट में पहले पक्ष से मुस्तफा, वारिश, आसमां बानो और रहमत घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से इमाम, वजीर, शरीफ और अजीज को चोटें आईं।
थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पहले पक्ष के घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और हवाई फायरिंग की जांच की जा रही है।