फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Family members are adamant on the demand of financial help, housing and license

Chitrakoot News: आर्थिक सहायता, आवास व लाइसेंस की मांग पर अड़े परिजन

Sat, 14 Jun 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Family members are adamant on the demand of financial help, housing and license
रोते बिलखते परिजन।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट/मऊ। मऊ थाना क्षेत्र के पिपरौंद गांव में नाम के आगे सिंह लिखने पर हत्या के मामले में परिजन आवास, आर्थिक सहायता, लाइसेंस सहित अन्य मांगों को लेकर घर के सामने शव रखकर अड़े रहे। चार घंटे तक एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए माने।
विज्ञापन

पिपरौंद निवासी राकेश कुमार ने बताया कि नाम के आगे सिंह लिखने पर बुधवार की रात घर से कुछ दूर रहने वाले चंद्रकांत पांडेय उर्फ छोटू, रजनीश पांडेय, रमानिवास पांडेय व उसका पुत्र जानू पांडेय पिता रामशिरोमणि आरख पर लाठियों से हमला कर दिया। इससे पिता की मौत हो गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे थे। परिजन 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, शस्त्र लाइसेंस, सरकारी नौकरी व आवास की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, सपा नेता मान सिंह पटेल, सदस्य जिला पंचायत मीरा भारती, भीम आर्मी के संजय गौतम, बसपा के रोहित सिंह पटेल सहित कई पार्टी के पदाधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। शाम करीब चार तक एसडीएम सौरभ यादव, सीओ यामीन अहमद, थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते रहे, लेकिन परिजन नहीं माने। चार घंटे बाद एसडीएम को लिखित ज्ञापन सौंपने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इनसेट
रामनिवाज की टूटीं मिलीं पसलियां
पिपरौंद निवासी रामनिवाज के साथ मारपीट में उसके सीने के दोनों ओर की पसलियां टूटी मिली हैं। सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट आई है। इसके अलावा सीने में भी चोट आई। कुल चार चोट उसके लिए भारी पड़ गई और उसकी मौत का कारण भी यही पसलियाें के टूटने से कई नलियों का संचालन बंद होना बताया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह सामने आया कि रामनिवाज को बेरहमी से पीटा गया।उसके शरीर में चार गंभीर चोट मिली है। जिसमें सीने के दोनों ओर की पसलियां टूटी हैं।

------------इनसेट
ऑडियो चैटिंग वायरल
फेसबुक व इंस्टाग्राम से लेकर व्हाटसअप के स्टेटस में रामनिवाज व उसके परिवार के सदस्यों का मोबाइल में यह प्रदर्शन गांव के छोटू आदि को आए दिन खलता था। इसे लेकर छोटू आदि कई बार इस परिवार को धमकी भी दे चुके थे। हर बार यही कहा जाता था कि अपनी जाति के हिसाब से ही स्टेटस व फोटो वायरल करो। इसमें देख लेने की धमकी का ऑडियो भी वायरल है। संवाद न्यूज एजेंसी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओ पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed