फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Family members accused of negligence in prisoner's death

Chitrakoot News: बंदी की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 16 Dec 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 16 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Family members accused of negligence in prisoner's death
चित्रकूट। जिला जेल के एक बंदी की शुक्रवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ऩे पर जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। मृतक बंदी पर पड़ोसी महिला के जिंदा जलकर मरने के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने और गोकशी का मामला दर्ज था।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि बंदी कांशीराम कालोनी लोढ़वारा निवासी जुम्मन (55) की शुक्रवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई। तत्काल उसे जेल के अस्पताल में भेजा गया। मौजूद डॉक्टर व स्टॉफ ने इलाज किया। हालत सही न होने पर उसे सुबह छह बजकर 38 मिनट पर जिला अस्पताल भेजा गया। सुबह सात बजकर 51 मिनट पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहां के डॉक्टरों की प्रथम रिपोर्ट के अनुसार हार्ट अटैक से बंदी की मौत हुई है। इसकी जानकारी होने पर मृतक की सास मुन्नी बेगम परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

मृतक की सास ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व वह जेल में जुम्मन से मिलने गई थी। जल्द ही उसकी जमानत होने वाली थी। उसकी तबियत खराब होने की जानकारी नहीं दी गई। आरोप यह भी लगाया कि उसका इलाज सही नहीं किया गया। जेल अस्पताल में इलाज के बदले डॉक्टर व स्टॉफ ने 20 हजार रुपये की मांग रखी थी। रुपये न देने पर उसका सही इलाज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। इस संबंध में जेल अधीक्षक ने बताया कि उसकी सास दो दिन पूर्व नहीं बल्कि दो दिसंबर को मिलने आई थी। तब वह पूरी तरह स्वस्थ्य था। रुपये मांगने की बात पूरी तरह गलत है। डॉ.विकास सिंह ने बताया कि किसी मरीज से रुपये नहीं मांगे गए यह आरोप निराधार है।

चित्रकूट। इस बंदी पर कालोनी की ही शीला पत्नी श्रीराम को 29 नवंबर 2018 के जिंदा जलकर मरने के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने और सन 2013 में गो क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। 22 दिसम्बर 2018 से जिला कारागार रगौली में बंद था। मृतक कैदी के दो पुत्र, एक पुत्री हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

----------------
कैदी की बिगड़ी हालत, भर्ती
चित्रकूट। बांदा जिले के बिसंडा थाना अंतर्गत गड़ांव गांव के लवलेश एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध है। जिसकी शुक्रवार को सवेरे खून की कमी होने के चलते जेल कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद )
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed