फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Faith did not deteriorate due to cold, thousands of devotees took a dip on first day of Magh mela

ठंड से नहीं डिगी आस्था, माघ मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Fri, 10 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Faith did not deteriorate due to cold, thousands of devotees took a dip on first day of Magh mela
पौष पूर्णिमा माघ मेले की शुरुआत के पहले दिन धर्मनगरी के मंदाकिनी में डुबकी लगाने को जुटे श्रद्घा? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में माघ मेले के पहले दिन मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रयागराज जाने वाले ज्यादातर श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला की शुरूआत 10 जनवरी से शुरू हो गया। पुण्य प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट तीर्थ स्थल पहुंच रहे हैं। पहले दिन माघ माह की पूर्णिमा पर रामघाट में मंदाकिनी नदी में स्नान किया। माघ मेला की व्यवस्था क े जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाता है। नगर पालिक परिषद ने रामघाट से लेकर परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर्मियों को दिन रात काम पर लगा रखा है। प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथावाचक संत नवलेश दीक्षित व महंत दिव्यजीवन दास ने बताया कि स्नान के लिए 12 महीने में वैशाख, कार्तिक व माघ विशेष माने गए है। इस अवधि में तीर्थ स्थानों में नजदीकी पवित्र नदी गंगा, प्रयाग, संगम, अथवा समुद्र में अरुणोदय काल में स्नान करना चाहिए। माघ माह में स्नान कर तिल, ऊनी वस्तु, कपडे़, दान करना चाहिए। इससे पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed