{"_id":"60eb2e548ebc3e70150bdf8f","slug":"fair-election-victory-of-policies-chitrakoot-news-knp639616885","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष हुआ चुनाव, नीतियों की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष हुआ चुनाव, नीतियों की जीत
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुई ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों में खुशी है। रविवार को जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का नतीजा है। उन्होंने चुनाव में नामांकन पर्चे न बेचने, जमा न करने देने, पुलिस का दबाव बनाने, कई प्रलोभन देने और मनमाने तरीके से राइटर बनवाने जैसे कई गंभीर आरोपों को खारिज कर कहा कि यह सब सपाइयों की चाल है चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष हुआ है।
रविवार को मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में पार्टी की भारी जीत का श्रेय शासन की कल्याणकारी योजनाएं व नीतियां को जाता है। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव जिला पंचायत सभागार में शपथ ग्रहण लेेंगे। इसके बाद शासन के आदेश पर ब्लाक प्रमुखों का शपथ ग्रहण होगा।
उन्होंने बताया कि ब्लाक के चुनाव में कर्वी सदर के लिये संयोजक पंकज अग्रवाल, मानिकपुर के संयोजक मुन्ना करवरिया, पहाड़ी के संयोजक विपुुल प्रताप सिंह, मऊ के संयोजक राघवेंद्र सिंह और रामनगर के संयोजक राजेश जायसवाल के प्रयासों से इन सभी ब्लाकों में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। पत्रकार वार्ता के दौरान रामेंद्र गौतम, भागवत त्रिपाठी, प्रेमलाल बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।