फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Experts trained to deal with disaster

आपदा से निपटने का विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

Fri, 29 Jan 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Experts trained to deal with disaster
चित्रकूट। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण योजना के तहत कालूपुर स्थित मंदाकिनी गेस्ट हाउस में राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिए गए प्रशिक्षण में टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग लिमिटेड के आपदा विशेषज्ञ केके त्रिपाठी, मासूम सिद्दीकी व जियाउल हक ने बताया कि प्राकृतिक घटनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी भी आपदा आ सकती है। इस समय कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है। इसलिए हर तरह की आपदा से निपटने का प्रबंध पहले से करना चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आपदा प्रबंधन में सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर काम करना है। इस मौके पर टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग लिमिटेड के सुरेंद्र कुमार यादव, हरी शंकर शुक्ला, योगेंद्र मिश्रा व रतन कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed