फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Evidence of being a spy was not found, when will go to Delhi, not decided

Chitrakoot News: जासूस होने के नहीं मिले सबूत, कब जाएंगे दिल्ली, तय नहीं

Thu, 10 Aug 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Evidence of being a spy was not found, when will go to Delhi, not decided
चित्रकूट। पाकिस्तान से आए दो हिंदू परिवारों की खुफिया एजेंंसियों ने जांच तकरीबन पूरी कर ली है। दोनों परिवारों का कोई भी सदस्य जासूसी से जुड़ा नहीं मिला है। ये वीजा के नियमों का उल्लंघन कर दिल्ली से चित्रकूट आए हैं। ये लोग अभी चित्रकूट रहेंगे या दिल्ली जाएंगे, उच्चायुक्त और एफआरआरओ की ओर से कोई निर्देश नहीं आया है। ये लोग संग्रामपुर के पंचायत भवन में ठहरे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ फिर संग्रामपुर पहुंचे पाकिस्तानी हिंदू परिवारों से पूछताछ की। 12 पुलिसकर्मी इन परिवारों की निगरानी कर रहा है। जांच में अभी तक यह साबित नहीं हो पाया कि परिवार का कोई जासूसी से जुड़ा है। इनके रिश्तेदार दिल्ली के आसपास रहते हैं। इन लोगों ने वीजा का समय बढ़ाने के लिए आवेदन किया है, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। पुलिस टीम ने सहयोगी अखाड़े, समाजसेवी व इससे जुडे लोगों की जांच कराई है। एसटीएफ व एटीएस से जांच कराने की एसपी ने स्वीकृति दी है। बताया जा रहा है कि विदेश क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की रिपोर्ट आने के बाद इस परिवार को दिल्ली भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जांच रिपोर्ट भेजने के बाद भी एफआरआरओ से कोई निर्देश नहीं आए हैं। सुरक्षा के लिहाज से दोनों परिवारों को पुलिस की निगरानी में रखा गया है। कुछ स्थानीय अखाड़ों के सहयोग और इसके सहयोगियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed