फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Encroachment under the mountain removed from JCB

जेसीबी से हटवाया पहाड़ के नीचे का अतिक्रमण

Sat, 06 May 2017 11:13 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 06 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Encroachment under the mountain removed from JCB
दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, साइट आफिस सहित अन्य निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। हाईवे किनारे पहाड़ के नीचे अतिक्रमण होने पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों से कई बार टकराव की स्थिति भी बनी लेकिन सबकुछ शांतिपूर्ण निपट गया।
विज्ञापन


      गौरतलब है कि तीन मई को कोतवाली क्षेत्र के खोह पहाड़ के पास छेदीलाल और उसके परिजन दुकान व अस्थाई मकान बनाने का प्रयास कर रहे थे तो वन दरोगा व वन वाचर ने जाकर विरोध किया था। जिस पर वन दरोगा ने आरोप लगाया था कि वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों ने उन्हें गाली देकर पीटा।
विज्ञापन


जिसकी कोतवाली में आरोपी छेदी,उसकी पत्नी गीता व उसके पुत्र राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को रेंजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि वहीं आरोपीगण फिर से मकान व दुकान बना लिए थे। जिसकी जानकारी जिलाधिकारी मोनिका रानी, डीएफओ ललित गिरी व पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


      इसके बाद पुलिस बल के साथ वनविभाग की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाया। रेंजर ने बताया कि अतिक्रमण वही छेदीलाल के परिजनों ने ही फिर कर लिया था। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगाें ने टीम को अतिक्रमण हटाने के दौरान नाराजगी जताई और टकराव की स्थिति बनी लेकिन महिला पुलिस बल के अलावा पीएसी की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed