फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Employees, accountants also in support of secretaries

सचिवों के समर्थन में कर्मचारी, लेखपाल भी

Tue, 17 May 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Employees, accountants also in support of secretaries
फोटो-9- कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे सचिव व ब्लाक के कर्मचारीगण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लॉक के एक गांव के सचिव घनश्याम दास शुक्ल से मारपीट की घटना को लेकर ग्राम सचिवों का धरना मंगलवार भी जारी रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्राम सचिवों ने नाराजगी जताई। धरने में सदर ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारियों, लेखपाल व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने भी सचिवों के हड़ताल का समर्थन किया है।
विज्ञापन

विकास भवन में चल रहे धरने में सचिव लोकेश सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रहेगा। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेखपाल संघ के जिला महामंत्री अरबाज सिद्दीकी ने कहा कि दो दिन के अंदर यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिले के समस्त कर्मचारी हड़ताल कर देंगे। राज्यकर्मचरी संयुक्त परिषद के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि अनैतिक तरीके से सरकारी कार्यालयों का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता, ग्राम पंचायत समन्वय समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार, ग्राम पंचायत सचिव प्रियंबदा पांडेय, गायत्री पांडेय, संगीता देवी मुदित प्रताप सिंह, विश्व प्रधान मिश्रा, रामनारायण पांडेय, श्याम सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने की थी मारपीट
12 मई को पहाड़ी ब्लॉक परिसर में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विकास उर्फ हीरो मिश्रा आदि ने पंचायत भवन को शादी समारोह के लिए न देने पर सचिव घनश्याम दास शुक्ला की ब्लॉक परिसर में पिटाई की थी। इस मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज है। उधर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष का आरोप है कि उन्हें फर्जी फंसाया जा रहा है कोई मारपीट नहीं है। सचिव ने उनके पार्टी के नेताओं को अपशब्द कहे हैं।

अधिवक्ताओं की हड़ताल 18 को
चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ बांदा के सदस्य केशव प्रसाद यादव व उनके परिवार के सदस्यों के साथ बबेरू थाना पुलिस ने मारपीट कर फर्जी मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके विरोध में चित्रकूट जिले के अधिवक्ता 18 मई को कार्य से विरत रहेंगे। यदि कोई कार्रवाई पुलिस कर्मियों पर नहीं की गई तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed