फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity supply stopped for two days, 70 villages affected

Chitrakoot News: दो दिन से बिजली आपूर्ति बंद, 70 गांव प्रभावित

Tue, 08 Oct 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for two days, 70 villages affected
पहाड़ी/राजापुर/सरधुआ। कर्वी-राजापुर रोड किनारे बिजली के खंभो को तोड़ते हुए ट्रक पलट गया था। इससे शहर से सटे 70 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी।
विज्ञापन

बिजली की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ा। खासकर नवरात्र को लेकर बिजली गुल होने पर स्थानीय देवी भक्तों में आक्रोश भी है।
शनिवार की रात कर्वी से राजापुर की ओर जा रहे एक ट्रक चालक को झपकी लग गई थी । इससे ट्रक सडक़ किनारे लगे दो खंभों को तोड़ते हुए पलट गया था। इन खंभो में वनकट के 132 केवीए सब स्टेशन से पहाड़ी उपकें द्र जाने वाली बिजली की तार लगी थी। ट्रक की टक्कर से टूट गई थी।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र की 70 गांव की बिजली की आपूर्ति दूसरे दिन भी बंद रही। इसमें सिकरी, देवल, चौरा, कहेटा, ओरा, रदसेड़ा, साईपुर, ओबरी, पटिया, सकरौली, ममसी, पथरा, आनंदपुर, भाभा, नांदी, खरसेड़ा, आदि गांव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकरौली गांव के सूरज सिंह ने बताया कि शनिवार की आधी रात से बिजली की आपूर्ति बंद है। कहेटा के रामू तिवारी ने बताया कि इस समय नवरात्रि का समय भी चल रहा है। इसके बाद भी बिजली की आपूर्ति बंद रही। बिजली की आपूर्ति नहीं होने से नलकूप भी बंद रहा। जेई महेश मौर्य ने बताया कि मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed