फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity supply disrupted, people worried

Chitrakoot News: बिजली की आपूर्ति चरमराई, लोग परेशान

Mon, 18 Mar 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted, people worried
चित्रकूट/मानिकपुर/शिवरामपुर। गर्मी की शुरूआत होते ही ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति चरमराई हुई है। सात से आठ घंटे बिजली बंद रहती है। रविवार को मुख्यालय के गांधीगंज मोहल्ले में सुबह से शाम तक लगभग 12 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। इसी तरह मानिकपुर क्षेत्र के कई गांवों में आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के गांधीगंज मोहल्ले में दो दिन से विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। शनिवार की सुबह दस बजे लगभग विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई जो देर शाम तक नहीं आई। इससे मोहल्ले वासी परेशान हो गए। कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है। इसी तरह शहर के शंकर बाजार, नई बाजार व पुरानी बाजार में विद्युत आपूर्ति चार से पांच घंटे तक बंद रहती है।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र में बिजली का संकट बढऩे लगा है। रविवार को मारकुंडी, किहुनियां, रामपुर, डोडा माफी, कैलहा, ऊंचाडीह, डांडी कोलान, इटवा डुडैला आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति शनिवार की रात को आठ घंटे से अधिक समय तक बंद रही। भरतकूप क्षेत्र के रौली कल्याणपुर, मऊबा, रसिन, गोंडा आदि गांवों में दोपहर 11 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद रही, जो शाम को विद्युत आपूर्ति चालू हुई। इसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश कुमार, शिवलोचन, महेश सिंह ने बताया कि अभी गर्मी की शुरूआत नहीं हुई। इसके पहले ही विद्युत कटौती की जाती है, तो गर्मी में क्या हालात होंगे। बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक विद्युत संचालन का कार्य हो रहा है, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत फाल्ट होने के चलते आपूर्ति बंद की गई थी। जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed