फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity has not been restored in 30 villages yet

Chitrakoot News: 30 गांवों की बिजली अभी नहीं हुई बहाल

Mon, 02 Jun 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity has not been restored in 30 villages yet
चित्रकूट/भौंरी/मऊ। जिले के भौंरी व मऊ क्षेत्र में रविवार को 60 गांवों की बिजली आपूर्ति तो बहाल हो गई, लेकिन 24 घंटे बाद भी 30 गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इन गांवों के ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आंधी के साथ ही बारिश होने से कई स्थानों में पेड़ गिरने व बिजली के खंभे गिरने से 90 गांवों की बिजली की आपूर्ति बंद हाे गई थी। भौंरी क्षेत्र के बसिला अतरौली, दरियावपुरवा, अतरौली, कुई वधवारा, गड़वारा सहित मऊ क्षेत्र के मवई कला, मंडौर, ताड़ी्, बरवार,वियाल, मैदाना, बरमबाबा पुरवा समेत करीब 30 गांवों मेंं बिजली की आपूर्ति शनिवार की शाम से बंद है।
विज्ञापन

बिजली की आपूर्ति नहीं होने से भीषण गर्मी में यहां के निवासी परेशान हैं। अतरौली निवासी राकेश सिंह ने बताया कि शनिवार को आंधी आने से बिजली का तार टूट गया था। इससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। दूसरे दिन भी बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। गड़वारा निवासी सुनील सिंह ने बताया कि बिजली का उपकरण खराब होने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही मऊ क्षेत्र के मवई कला निवासी राजू, कमलेश ने बताया कि शनिवार की शाम से बिजली की आपूर्ति बंद थी। दोपहर आधा घंटे के लिए चालू हुई थी। इसके बाद बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि आंधी आने से कुछ स्थानों पर बिजली के तार टूटने व उपकरण खराब हो गए थे। जिनको सही कर बिजली की आपूर्ति रविवार की दोपहर तक चालू कर दी गई।

इनसेट
बारिश होने से मौसम सुहाना
चित्रकूट। रविवार की शाम से जिला मुख्यालय सहित आसपास गांवों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी से राहत भी मिली है। बारिश होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश रुकने का इंतजार लोग करते रहे। शहर की कुछ गलियों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed