फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity crisis in 30 villages adjacent to the forest

Chitrakoot News: जंगल से सटे 30 गांवों में बिजली संकट

Tue, 09 Jul 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in 30 villages adjacent to the forest
चित्रकूट/मानिकपुर। जंगल से सटे लगभग 30 गांवों में चार दिन से बिजली नहीं है। पहले विभाग बारिश की वजह से काम न हो पाने का हवाला दे रहा है। इधर दो दिनों से मामूली बारिश हुई है। इसके बाद भी इन गांवों की बिजली दुरुस्त नहीं की गई है।
विज्ञापन

बारिश का मौसम शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। सदर विकास खंड के रौली कल्याणपुर के श्याम यादव का कहना कि चार दिन से सिर्फ दिन में चार घंटे ही बिजली की आपूर्ति होती है। रात अंधेरे में ही गुजार रहे हैं। उमस भरी गर्मी भी पड़ रही है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी क्षेत्र के लगभग दस गांव में यही हाल है। मानिकपुर क्षेत्र के टिकरिया निवासी राजेश सिंह ने बताया कि जब से बरसात शुरू हुई है, बिजली की आपूर्ति अक्सर बाधित रहती है। यदि तार में फाल्ट हो जाता है तो उसको सही करने में एक दिन से अधिक समय लग जाता है। चार दिन से इस क्षेत्र के 20 गांवों में अंधेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि बिजली की आपूर्ति करने के लिए पूरे प्रयास जारी हैं। जहां भी बिजली की तार में फाल्ट होने की जानकारी होती है। कर्मचारी मौके पर पहुंचकर सही कर रहे हैं। बारिश होने से कुछ समस्या आती है।


इन गांवों में बाधित हो रही बिजली
मानिकपुर और भरतकूप क्षेत्र के जंगल से सटे 30 गांवों में इस समय बिजली की आपूर्ति बाधित है। इसमें मानिकपुर क्षेत्र के गांव में रानीपुर, गिदुरहा, टिकरिया, लक्ष्मणपुर, बसिला,बहिलपुरावा, रामपुर, ऊंचाडीह, डोडामापी, किहुनिया, सपहा, लखनपुर, बड़ी मडै्यन, सहित भरतकूप क्षेत्र के रसिन, मानपुर, खम्हरिया,बरमपुर, भैसोंधा, हरिहपुर, करारी आदि गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed