फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity and water crisis in villages adjacent to forests

Chitrakoot News: जंगलों से सटे गांवों में बिजली-पानी का संकट

Sun, 09 Jun 2024 03:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity and water crisis in villages adjacent to forests
मानिकपुर/बरगढ़/खोही। जंगलों से सटे ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों का पीछा नहीं छूट रहा। कहीं केबल जलने तो कहीं ट्रांसफार्मर फूंकने की वजह से गर्मी में ग्रामीण परेशान हैं। इससे क्षेत्र में लगातार पेयजल का संकट भी बरकरार है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में मानिकपुर क्षेत्र के जंगली इलाके से सटे लगभग 20 गांवों में बिजली की कटौती ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। बिजली की आंख-मिचौली से रातों की नींद हराम है। मानिकपुर क्षेत्र के टिकरिया, गिदुरहा, रानीपुर, किहुनिया, डोडा माफी, हल्दीडांडी, रामपुर, कल्याणगढ़, कोटा कैंदाला, चूल्ही, अगरहुणा, देशाह, माराचंद्रा के ग्रामीणों की माने तो उनके गांवों मेें बिजली की कटौती हो रही है।
विज्ञापन

टिकरिया गांव के श्याम लाल ने बताया कि पांच से सात घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। गिदुरहा गांव के रोहित तिवारी ने बताया कि बिजली आने व जाने का कोई समय नहीं है। कैंदाला गांव के सूरज प्रसाद ने बताया कि दो दिन पहले आंधी आने से बिजली की तार टूट गए थे। चार घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति बंद थी। बिजली कटौती से नलकूप भी नहीं चल पाते। इससे पानी की सप्लाई बाधित रहती है। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बिजली की व्यवस्था सुधार ली गई है। यदि ट्रांसफार्मर व केबल में फाल्ट होता है तो तत्काल सुधार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शहर में दिखा असर
शहर में बिजली-पानी की समस्या में कुछ सुधार दिखाई दिया है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों ने बिजली व पानी की आपूर्ति सही कराने के प्रयास किये। इसका प्रभाव यह रहा कि पसियाना, पुरानी बाजार व शंकर बाजार में रात व दोपहर को बिजली गुल नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed