{"_id":"14b92b66291693e56981a902cfd54bce","slug":"electrician-finish-their-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों का कार्य बहिष्कार समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों का कार्य बहिष्कार समाप्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 09 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र बिजली कर्मचारी संघ की जोन कमेटी की अगुवाई में चल रहा विद्युत कर्मियों का कार्य बहिष्कार एसडीएम बांदा की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। यह जानकारी जोनल मंत्री मोहम्मद सुभान ने दी। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को धुस मैदान में विद्युत कर्मियों ने बैठक कर विभागीय जिम्मेदारों पर समझौते का पालन न करने का आरोप लगाया। कुछ देर बाद खंडीय मंत्री रामलाल पाल ने बताया कि बांदा में एसडीएम विनय कुमार पाठक की मध्यस्थता में हुई बैठक के बाद कार्य बहिष्कार वापस ले लिया गया है। उधर, संघ के जोनल मंत्री मोहम्मद सुभान ने बताया कि बांदा जोन में बांदा-चित्रकूट के लगभग 290 संविदा कर्मचारियों के खाते खोल दिए गए हैं। शेष जिलों के संविदा कर्मियों के खाते भी एक माह के अंदर खोल दिए जाएंगे। समझौते में तय हुआ कि जिनको पूर्व की ईपीएफ की धनराशि नहीं मिली है, वह राशि इस माह के अंदर उनके खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा बांदा डीएम द्वारा प्रबंध निदेशक आगरा से बात कर संविदा कर्मियों के 2013 के बकाया भुगतान एकमुश्त कराने की कोशिश की जा रही है। तय किया गया है कि एरियर और प्रमोशन संबंधी कार्रवाई एक माह में पूरी की जाए। खंडीय मंत्री ने बताया कि कार्य बहिष्कार के दौरान जो भी आपूर्ति संबंधी खराबी आई है, उसे जल्द दुरुस्त किया जाएगा। समझौता वार्ता में संघ की ओर से मोहम्मद सुभान, आलोक शर्मा, अनिल कुमार यादव, सुरेश कुमार सिंह, मोहन स्वरूप श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, रविंद्र पुष्पक, आलोक मिश्रा और कमाल अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन