फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,voter,matdaan

जिले में कुल मतदान 62.92 प्रतिशत

Mon, 28 Feb 2022 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
election,voter,matdaan
चित्रकूट। अब जिले में कुल मतदान प्रतिशत 62.92 हो गया है। जो सन 2017 के 60.93 प्रतिशत से ज्यादा है। जिले में इस बार लगभग 33 हजार अधिक लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया है। गौरतलब है कि रविवार को
विज्ञापन

मतदान समाप्ति के बाद चुनाव आयोग ने जिले का मतदान प्रतिशत 61.34 बताया था।
सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर मतदान में भाग लिया। जिसमें विधानसभा 236 चित्रकूट में
विज्ञापन

64.46 व विधानसभा 237 मानिकपुर 61.22 प्रतिशत मतदान हुआ। जिससे जनपद में कुल 62.92 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्होंने बताया कि दोनो विधानसभाओं में 327765 महिला मतदाताओं में 217809 मत पडे़। जिसमें चित्रकूट में
116490, मानिकपुर सीट में 101319 महिलाओं ने वोटिंग की। महिला मतदान का प्रतिशत 66.45 रहा। उन्होंने बताया कि जनपद में गत वर्ष मतदान की अपेक्षा 33 हजार मतदाताओं ने अधिक मतदान किया। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से 12 हजार महिला मतदाताओं की अधिक वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभा में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान हुआ। रविवार को मतदान प्रतिशत 61.34 प्रतिशत होने के बाद इसके बढ़ने के कारण में बताया कि कल रात पूरी फीडिंग सही नहीं हो पाई थी इसलिए इसे
लगभग बताया गया था। पूरी रात फीडिंग के बाद सोमवार को तड़के काम पूरा हो पाया और अब कुल मतदान प्रतिशत 62.92 माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed