फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,village,former,water,handpump

बूंद- बूंद पानी को तरसते ग्रामीण

Wed, 21 Apr 2021 05:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
election,village,former,water,handpump
फोटो-7- पाठा क्षेत्र के चुरेह केशरूआ गांव में पानी लेने के लिए लाइन में इंतजार करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मानिकपुर। जनपद के पाठा क्षेत्र में स्थित मानिकपुर ब्लाक के लगभग सभी गांव पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अभी से ही यहां के गांव अपनी प्यास बुझाने के लिए बाहर से आपूर्ति होने वाली पानी पर निर्भर है।
विज्ञापन

चुरेहकसेरुआ ग्राम पंचायत 22 गांव से मिलकर बनी है। लगभग 48 वर्ग किमी के क्षेत्रफल की पंचायत में 25 हजार से ज्यादा ग्रामीण रहते हैं। वर्तमान में जल संकट यहां का एक अहम मुद्दा है। पानी की स्थिति का अंदाजा हम वर्षों से वीरान पड़े खेतों और अन्ना मवेशियों को देखकर लगा सकते हैं। हैंडपंप और कुआं लोगों के लिए पीने की पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। पाठा क्षेत्र के टेकुरी में मात्र एक कुआं पानी की आपूर्ति कर रहा है। पर इस बात की कोई निश्चितता नहीं आने वाले समय कुआं रहेगा या नहीं। वहीं केकरामार गांव में भी एक मात्र भारतीय बाल कोष निधि द्वारा स्थापित टंकी और हैंडपंप लोगों की प्यास बुझा रहे हैं। पर दोनों ही भगवान भरोसे है। कारण है कि सूखने के बाद गांव में किसी वैकल्पिक जल संसाधन की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधार्थी पानी और पलायन पर काम रहे शैलेश यादव ने बताया कि इस गांव में लगभग 200 की संख्या में हैंडपंप हैं। पर अप्रैल में ही गांव के अधिकांश हैंडपंप और कुआं सूख चुके हैं। इसलिए लोगों को पीने के पानी के लिए संकट होगा। इस पंचायत के कई गांव ऐसे भी हैं जो अपनी प्यास बुझाने के लिए टैंकर द्वारा उपलब्ध पानी के ऊपर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठा के गांव से मुख्यालय लौटे शैलेश ने बताया कि सुखरामपुर की स्थिति काफी दयनीय है। इस गांव के लोगों को अपनी पीने की पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए गांव के एक मात्र नल पर निर्भर होना पड़ता है। कारण है कि कई घंटों तक लाइन में पानी लेने के लिए खड़ा होना पड़ता है। हाल ही में 19 अप्रैल को जनपद में पंचायत का चुनाव हुआ। पर उम्मीदवारों व गांव के लोगों ने इस ओर कोई पहल नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed