{"_id":"60759f438ebc3e59244482ab","slug":"election-teacher-sdm-team-doctor-chitrakutt-news-knp623201052","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप फिट है और ड् यूटी कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप फिट है और ड् यूटी कीजिए
विज्ञापन
चित्रकूट। चुनाव में मतदान के दिन ड्यूटी कटवाने की कवायद शुरू हो गई है। सौ से अधिक संख्या में शिक्षकों व कर्मचारियों ने आवेदन कर रखा है। डाक्टरों की टीम ने मंगलवार को आवेदन करने वालों का मेडिकल किया। खास बात यह रही कि ड्यूटी कटवाने के लिए मेडिकल की जांच में पहुंचे कई शिक्षक व कर्मचारी पूरी तरह से स्वस्थ निकले। जबकि पहले कहे रहे थे कि वह बीमार है। जांच करने वालों ने कहा कि आप फिट है और ड्यूटी कर सकते है।
चित्रकूट में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। ड्यूटी कटवाने वाले कर्मचारियों की जांच करने के लिए एक टीम पीडी अनय मिश्रा के नेतृत्व में बनाई गई है। टीम में डा. बीएस द्विवेदी, डा. एके मोहन आदि कई अधिकारी है। शिक्षक रश्मि, निशा निरंजन ने बताया कि छोटे- छोटे बच्चे है। रविशंकर, इरफान, व अनुराग ने बताया कि अस्वस्थ होने के कारण वह लोग ड्यूटी नहीं कर सकते है। इस तरह से दयाराम, प्रशान्त कुमार, प्रीती सिंह, प्रदीप कुमार, रचना यादव, आदि ने भी ड्यूटी कटवाने लिए आवेदन किया है।
------
गाइड लाइन का पालन नहीं
कोरोना काल के बाद भी अपनी अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए लाइन में मासूम बच्चों को लेकर कुछ महिला शिक्षक व कर्मचारी खडे़ रहे। जबकि आसपास भीड़ भी लगी रही। इस दौरान कोविड की गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया।