{"_id":"5a9d7f244f1c1b8a258b587a","slug":"elderly-on-the-morning-walk-crushed-by-car-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध को कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध को कार ने कुचला, मौत
chitrakoot
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद शोकाकुल बैठे परिजन।
- फोटो : amarujala
चित्रकूट। मार्निंग वॉक के लिए निकले वृद्ध को अनियंत्रित कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। कार समेत चालक भाग निकला। मृतक बिजली विभाग के रिटायर्ड जेई थे।
जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह कोतवाली क्षेत्र के बनकट निवासी रामदास यादव (75) पुत्र रामचंद्र सोमवार सुबह घर से अकेले मार्निंग वॉक के लिए निकले थे
।पावर हाउस के सामने वहां खड़ी कार के पीछे से निकले। इसी बीच चालक ने वाहन स्टार्ट कर दिया और बैक गियर लगा दिया। इससे वृद्ध कार की चपेट में आ गए। कार लगभग पांच मीटर तक उन्हें घसीटकर पान के डिब्बे तक ले गई जहां वह दोनों तरफ से फंस गए। आसपास के लोग दौड़े तब तक कार समेत चालक भाग निकला। वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
जानकारी होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, बनकट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विद्यासागर आदि जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल सुभाष चौरसिया ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। घटना की सूचना दर्ज की गई है।