फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Eight people travelling in a Bolero got injured after colliding with a truck on the highway

Chitrakoot News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार आठ घायल

Thu, 04 Sep 2025 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Eight people travelling in a Bolero got injured after colliding with a truck on the highway
मऊ। हाईवे पर मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव के पास गुरुवार की शाम को ट्रक ने बोलेरो मैक्स में पीछे से टक्कर मार दी। इससे सात महिला व एक पुरुष घायल हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। वहां से रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के शिवुपरी जिले तेह पोहरी के कमला खेड़ी निवासी आरती देवी (25) ने बताया कि वह गायत्री देवी (22), संतो देवी (40), बाटो देवी (26), सुनीता देवी (32), धरती बाई (65), सोमवती (35), विमल (30) सहित कुल 12 लोग सवार थे। सभी लोग प्रयागराज गए थे। लौटते समय छिवलहा कटैया खादर गांव के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे सभी घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से आरती, गायत्री, संतो, बाटो, सुनीता, धरती बाई, सोमवती व विमल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed