{"_id":"57dc3d9f4f1c1b447fd48074","slug":"eight-killed-by-lightning-six-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से आठ की मौत, छह झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से आठ की मौत, छह झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा छह ग्रामीण झुलस गए। जिनका जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदला और जोरदार बारिश हुई। मानिकपुर थाना अंतर्गत रामपुर गांव में छग्गू (55) पुत्र बनाफर कोरी, रवि (12) पुत्र कमतू शाहू शाम को खेत में बकरियां चरा रहे थे। तभी बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
छेरिहा खुर्द गांव में घर के बहार बैठी बुलुवा (40) पत्नी मुन्ना व अगरहुणा गांव निवासी निशा (12) पुत्री शिवप्रसाद की बिजली गिरने से मौत हो गई। राजापुर थाना अंतर्गत हरदौली गांव के मजरा रम्पुरिया पतेर में बिजली गिरने से चार लोग बुरी तरह झुलस गए। इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़ी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। बसपा नेता शक्तिप्रताप सिंह ने बताया कि रास्ते में पप्पू (10) पुत्र चुन्ना व बोधी (16) पुत्र रज्जी की मौत हो गई। जबकि चुन्ना (45) पुत्र जगत व रोहित पुत्र संतोष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रैपुरा थाना अंतर्गत बगरेही गांव में दादू गौतम उर्फ ओमप्रकाश (35) पुत्र मथुरा खेतों में बकरियां चरा रहा था। तभी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
मऊ थाना क्षेत्र के बरिया गांव में खेत में मवेशी चरा रहे गया प्रसाद (36) पुत्र बदल की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। मानिकपुर थानाक्षेत्र के गुरौला गांव में घर के बाहर बैठे कर्ण सिंह (19) पुत्र श्रीपाल यादव, सुभाष जायसवाल (28) पुत्र हरी, रघुवेंद्र यादव (14) पुत्र ननकान्ती यादव गंभीर रूप से झुलस गए। बगदरी गांव में भी बिजली की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई।