फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Eight injuries were found on the girl's body, 14 injections were given.

Chitrakoot News: बच्ची के शरीर पर मिलीं आठ चोटें, लगे 14 इंजेक्शन

Wed, 23 Oct 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Eight injuries were found on the girl's body, 14 injections were given.
चित्रकूट/भरतकूप। मूकबधिर मां से दुष्कर्म व दुधमुंही बच्ची से हैवानियत मामले में सामने आया कि छह माह की बालिका के अंदरूनी हिस्से में आठ स्थानों पर चोट है। उसके खून का सैंपल लेकर जांच के लिए बाहर भेजा गया है। उसे डॉक्टरों ने 14 इंजेक्शन लगाये हैं। उसकी मासूम आंखों को देख इंसानियत भी शर्मशार रही।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दुधमुंही बालिका का रिश्ते में चाचा राजनारायण सिंह ने उसके ही घर में घुसकर उसके साथ हैवानियत की। मूकबधिर मां उसे बचाने आई तो आरोपी ने उसे भी नहीं बख्शा। यह कृत्य देखकर वहां मौजूद एक अन्य पांच साल की बेटी ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसे झटका देकर गिरा दिया। इसके बाद रोती हुई वह पांच साल की बेटी घर के बाहर आई और पास में रहने वाले अपने बाबा दादी को तोतली भाषा में बताया कि मां व बउआ को चाचा मार रहा है। परिजन दौडक़र पहुंचे। इसी बीच महिला का पति भी आ गया तो आरोपी को घर के अंदर की पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने लगे तभी आरोपी के भाई व चाचा लाठी डंडे लेकर आ गये और राजनारायण को छुडा कर ले गये। तब से राजनारायण गायब है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में मां बेटी का फिर से मेडीकल परीक्षण कराया गया। इसमें बालिका के शरीर के अंदरूनी हिस्से में आठ चोट के निशान मिले हैं। उसका रक्तस्त्राव जारी है। रोती बालिका के स्वास्थ्य मेें सुधार के लिए 14 इंजेक्शन लग चुके हैं। उसके रक्त व मांस के टुकड़े का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। मामले में बाल कल्याण समिति ने हस्तक्षेप किया। जिला अस्पताल में बाल कल्याण समिति की निगरानी में बालिका का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले में राजनारायण व शिवनारायण के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की गई है अन्य की भूमिका के बारे में जानकारी नहीं है। विवेचना में सब सामने आएगा। बुधवार की शाम को सूत्रों के अनुसार पुलिस ने खोह के पास से मुख्य आरोपी राजनारायण को दबोच लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed