फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Eid today, market buzzing with buyers

ईद आज, खरीदारों से बाजार गुलजार

Sun, 24 May 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Eid today, market buzzing with buyers
फोटो नंबर- 1- ईद की तैयारियों को लेकर बाजार में खरीददारी करतीं महिलाएं - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला ईद का पर्व सोमवार को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। ट्रेडवार खुले बाजार में खरीददारों की भीड़ रही। लोगों ने कपड़ा, फुटवियर, सेवईं और पकवान खरीदे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय से मिलकर लॉकडाउन के कारण घरों के अंदर ही नमाज अदा करने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख स्थानों पर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा। जिसके लिए एक दिन पहले मुस्लिम घरों से निकलकर बाजार में खरीददारी करने पहुंचे। कपड़ों की दुकानों में महिलाओं ने अपने और बच्चों के लिए खूब खरीदारी की। पुरुषों ने आधुनिक डिजाइन के कुर्ता व पैजामा खरीदे। हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बाद बाजारों में बिक्री कम हुई।
विज्ञापन

ईदगाह व मस्जिदों में नहीं होगी नमाज
चित्रकूट। इस बार ईद के दिन होने वाली नमाज ईदगाह व मस्जिदों में नहीं होगी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में मौलानाओं मुस्लिम धर्मगुरुआें के साथ बैठक कर कहा कि ईद की नमाज घर पहर अदा करेंगे। ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए कोई नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठजनों से मिलकर कहा कि किसी को नमाज के लिए घर से निकलने की इजाजत नहीं है। सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम में शत प्रतिशत रोक है। वहीं शहर काजी सरफराज मो. सरफराज खान, हाफिज मुजिबुरर्हमान ने भी कहा कि रमजान माह की तरह ही घरों में नमाज अदा करें। दूर से ही एक दूसरे को ईद की बधाई दे। सभी मिलकर कोरोना वायरस से देश को बचाने व खुशहाली की दुआ मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed