फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Due to the strong storm in Chitrakoot, life got disturbed

चित्रकूट में तेज आंधी आने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया

Mon, 11 May 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Due to the strong storm in Chitrakoot, life got disturbed
चित्रकूट। जिले में रविवार की देर शाम आयी आंधी व बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सोमवार की सुबह जब लोग घरों से निकले तो चारों ओर नुकसान होने का ही मंजर नजर आया। कच्चे घर, पेड़ सहित बिजली के खंभे कई स्थानों पर गिर गए। तीन घंटे से अधिक लगातार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। जब से आंधी आयी है तब से बिजली की आपूर्ति डेढ़ सौ गांवों में बंद है। लगातार 24 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। जिससे पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति भी बाधित हैं। भरतकूप कस्बे में नालियों की सफाई न होने से कई मोहल्लों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

जिले में रविवार की देर शाम अचानक धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। जिससे घरों में लगे टीन टप्पर उड़ गए। सड़कों में पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हो गए। बिजली के खंभे गिरने व बिजली के तार टूटने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। लगातार तीन घंटे से अधिक बारिश होती रही। जिससे राजापुर, मऊ, मानिकपुर, बरगढ़, भरतकूप, पहाड़ी, शिवरामपुर आदि क्षेत्र के ग्रामीण प्रभावित हुए। पहाड़ी क्षेत्र में अशोह गांव के रास्ते में पानी भर जाने से आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

नालियों की सफाई की मांग
भरतकूप। कस्बे में कई महीनों से नालियों की सफाई न होने से जब बारिश हुई तो कस्बे के अधिकतर घरों व दुकानों में पानी भर गया। कस्बे के व्यापारी नेता श्रीराम गुप्ता, मुन्ना लाल, पिंटू गुप्ता, पंकज मिश्र आदि ने अधिकारियों को पत्र भेजकर नालियों की सफाई की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed