फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drug addiction is a serious social problem, crime thrives: Secretary

नशा गंभीर सामाजिक समस्या, पनपते हैं अपराध : सचिव

Fri, 25 Apr 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction is a serious social problem, crime thrives: Secretary
बरगढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ में नशामुक्ति विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता कार्यक्रम किया गया। प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज नीलू मैनवाल ने विद्यार्थियों को नशा के दुष्प्रभाव बताए। कहा कि नशा गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसका समाधान जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा युवाओं को प्रभावित करता है और समाज में अपराध, हिंसा में भी योगदान देता है। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए आज नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर प्रतिज्ञा करे कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएंगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत खुद से होनी चाहिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि नशामुक्ति केंद्र जिसे पुनर्वास केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। नशे की लत से संघर्ष कर रहे व्यक्तियों को उनकी चुनौतियों से उबरने में सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इन केंद्रों पर, व्यक्तियों को मादक पदार्थों की लत से मुक्त होने और एक संतुष्ट जीवन जीने के लिए विशेष देखभाल और सहायता मिलती है। तहसीलदार सचिव तहसील विधिक सेवा समिति मऊ रामसुघर ने बताया कि नशा, ड्रग्स और शराब जैसी बुराइयों के उन्मूलन के लिए भारत सरकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में कार्यरत सहायक न्याय रक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान सरकार एवं विभिन्न संस्थानों की एक महत्वपूर्ण पहल है जो नशे के खतरे के बारे में जागरूकता पैदा करने और नशे की लत से जूझ रहे लोगों को पुनर्वास करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed