{"_id":"585432314f1c1b310e649fea","slug":"drm-girl-waiting-to-get-off","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीआरएम को बंद मिला महिला प्रतीक्षालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम को बंद मिला महिला प्रतीक्षालय
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर जंक्शन का निरीक्षण करते डीआरएम एके मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे झांसी के डीआरएम अशोक कुमार मिश्रा ने मानिकपुर जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला प्रतिक्षालय बंद मिलने और गंदगी पर नाराजगी जताई। खामियों को दूर करने के निर्देश रेलवे के अधिकारियों को दिए। वहीं स्थानीय व्यापारियों व समाज सेवियों ने सतना और इलाहाबाद रूट पर चलने वाली रेल गाड़ियों के स्टापेज और अन्य सुविधाओं की मांग के संबंध में ज्ञापन दिया।
शुक्रवार को डीआरएम ने मानिकपुर स्टेशन के निरीक्षण में महिला प्रतीक्षालय, स्टेशन मास्टर रूम, टिकट विंडो, अस्पताल, आरपीएफ बैरक, भोजनालय, जीआरपी थाने सहित रेलवे स्टेशन के चारों प्लेट फार्मों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महिला प्रतीक्षालय बंद मिलने और जगह-जगह गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। इस मौके पर कस्बे के विनय गुप्ता अशोक त्रिपाठी, हनुमत द्विवेदी आदि ने दिए ज्ञापन देकर सतना, इलाहाबाद रूट पर चलने वाली रेलगाड़ियों के स्टापेज करने व इटारसी एक्सप्रेस को इलाहाबाद तक चलाने की मांग की।
विज्ञापन
इसके पूर्व डीआरएम ने मुख्यालय के चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन का भी निरीक्षण किया। टिकट खिड़की व आरक्षण खिड़की के पास गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। उन्होेंने दोनों प्लेटफार्म की लगातार सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।