फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Driver dies after tractor overturns

ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत

Sun, 26 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after tractor overturns
चित्रकूट (भौंरी)। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी कस्बे के बूढ़ा सेमरवार मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। परिजनों ने दोस्त पर साजिशन हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि हत्या को हादसा दर्शाने के लिए ट्रैक्टर को पलटा दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के चित्रवार ग्राम पंचायत के मजरा रामू का पुरवा निवासी धनराज (19) पुत्र रामसूरत साथी का ट्रैक्टर चलता था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दोस्त के साथ मऊ से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लेकर भौंरी गांव गया था। बालू उतारने के बाद रात करीब आठ बजे दोनों लौट रहे थे। भौंरी के बूढ़ा सेमरवार मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। धनराज ट्रैक्टर की नीचे दब गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की मां सुशीला देवी का आरोप है कि दोस्त बेटे को झांसा देकर ले गया था। परिजनों का कहना है कि जिस ट्रैक्टर से हादसे की बात बताई गई है, वह मौके पर ही नहीं मिला। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी एसके नागर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया गया है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना बताई गई है। मृतक दो भाई-दो बहन में छोटा था। मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed