फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drinking water crisis deepens in Patha area due to lack of power supply

Chitrakoot News: बिजली आपूर्ति न होने से पाठा क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट

Thu, 13 Apr 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Patha area due to lack of power supply
मानिकपुर(चित्रकूट)। बिजली की आपूर्ति न होने से पाठा क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली न होने से सरकारी नलकूपों से पेयजलापूर्ति ठप हो गई है। लोगों ने डीएम से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नियमित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मानिकपुर फीडर से चुरेह केशरुआ, बगदरी, रानीपुर, कल्याणपुर, बराहमाफी समेत पाठा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह आठ बजे साढ़े नौ बजे तक देने के बाद सप्लाई पूरे दिन बंद रहती है। शाम को कभी पांच या छह बजे आपूर्ति चालू की जाती है। इससे पाठा क्षेत्र में पेयजल संकट है यदि सप्लाई चालू रहती है तो ग्रामीण आसपास के लोगों के यहां लगे नलकूपों से पीने का पानी भर लेते हैं। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी के लिए मोहताज हैं। ग्रामीण संतोष कुमार, श्रीपाल, भागवत प्रसाद, मिठाई लाल, व लालता प्रसाद आदि ग्रामीणों ने बुधवार को एडीएम को पत्र देकर बिजली कटौती बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed