फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drinking water crisis deepens due to power cut

Chitrakoot News: बिजली कटौती से पेयजल संकट गहराया

Mon, 05 Feb 2024 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens due to power cut
राजापुर/मानिकपुर। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। बिजली न होने से पाइप लाइन से पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है। इससे हैंडपंपों पर लंबी लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। बिजली कटौती से छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

राजापुर कस्बे और क्षेत्र के सरधुआ, हस्ता, भदेदू, चिल्लीराकस, बिलास, सुरसेन, बरद्वारा, चिल्लीमल सहित कई गांवों में दिनों बिजली कटौती हो रही है। राकेश सोनी, सुरेश कुमार, कमलेश कहना कि तीन दिन से राजापुर सहित आसपास के गांवों में 10 से 12 घंटे बिजली कटौती हो रही है। बिजली न होने से पाइप लाइन से पानी की सप्लाई भी नहीं हो रही है। हैंडपंपों से पानी भरने के लिए सुबह से लाइन लग जाती है।
विज्ञापन




बिजली विभाग के अधिकारी जिला मुख्यालय में ही बने रहते हैं। फोन भी नहीं उठाते हैं। कर्मचारी किसी की सुनते भी नहीं है, जबकि शासन से निर्देश है कि सीयूजी नंबर जरूर उठाएं। राजापुर कस्बे में कई हैंडपंप भी खराब हैं। जो हैंडपंप ठीक हैं, उस पर भीड़ अधिक लगने से कई बार विवाद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल संस्थान के अवर अभियंता राहुल कुमार कहना कि लो वोल्टेज के कारण पानी की सप्लाई में समस्या होती है। वहीं राजापुर क्षेत्र के उप खंड अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या है, जिससे सही कराया जा रहा है।


इनसेट

नलकूप न चलने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही

किसान राजेश सिंह, महेश प्रसाद, अरुणेंद्र पांडेय ने बताया कि बिजलीके लो वोल्टेज के कारण नलकूप, छीबो रोड, खटवारा रोड, मझगवां गांव में लगे नलकूप नहीं चलते है। इससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। गेहूं की फसल सूख रही है। (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed