फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drinking liquor only for the transaction of money

रुपये के लेनदेन को लेकर ही शराब पिलाकर हत्या

Fri, 20 Dec 2019 08:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Drinking liquor only for the transaction of money
फोटो- 13- ट्रक ड्राइवर के हत्यारोपी पप्पू कोल व करन कोल - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के बोझ गांव में बारा प्रयागराज निवासी ट्रक ड्राइवर की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है। बरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक चित्रसेन सिंह ने टीम के साथ हत्या के मामले के दो आरोपियों को शुक्रवार को मुरका गांव के पास गिरफ्तार किया है। मुख्यालय में शाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि 18 दिसम्बर को मनोज कुमार पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम बाराखास जनपद प्रयागराज ने थाना बरगढ़ में तहरीर दिया था कि चाचा भरतलाल पुत्र जमुना प्रसाद जो 16 दिसम्बर को सुबह घर से ग्राम बोझ जाने को कह कर निकले थे। चाचा का ग्राम बोझ में पप्पू कोल पुत्र जुगुल कोल के यहां आना जाना रहता था। उनका पप्पू से कुछ पैसों को लेकर विवाद था। जिसके बाद ग्राम बोझ में शव मिला था।
विज्ञापन

इस घटना पर थाना बरगढ़ में नामजद मामला पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं मुखबिर के माध्यम से अथक प्रयास करते हुये पप्पू कोल एवं उसके साथी करन कोल को गिरफ्तार किया है। एसएसआई दिनेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पप्पू कोल के कब्जे से मृतक भरतलाल का मोबाइल और आला कत्ल डंडा तथा दो सिमकार्ड भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed