Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dogs and monkeys are biting a hundred people every day.

Chitrakoot News: हर दिन सौ लोगों को काट रहे कुत्ते और बंदर

Thu, 12 Nov 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dogs and monkeys are biting a hundred people every day.
फोटो 12 सीकेटीपी 05 सीतापुर क्षेत्र में झुंड में आवारा कुत्ता। संवाद
चित्रकूट। जिले में कुत्ते और बंदरों हमलावर हो गए हैं। हर दिन सौ से अधिक लोगों को काट रहे हैं। उनको सीएचसी और जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवानी पड़ रही है। पिछले दस माह में लगभग 30 हजार लोगों पर कुत्ते और बंदर अपने दांत गड़ा चुके हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और जिला अस्पताल में एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शिवरामपुर, पहाड़ी, राजापुर, मऊ, मानिकपुर, रैपुरा और रामनगर सीएचसी में दस माह के दौरान लगभग पच्चीस हजार लोगों को कुत्तों व बंदरों ने काटा है। इन सीएचसी में जनवरी 2026 में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए 3170, फरवरी में 3334 और मार्च में 3203 लोग पहुंचे। मई में 3138 मामले दर्ज हुए, जबकि अक्तूबर में यह संख्या 1895 रही। वहीं जिला अस्पताल में एक जनवरी से 31 अक्तूबर तक करीब 4300 लोग आवारा, पालतू कुत्तों और बंदरों के काटने से घायल हुए। यह सभी अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने गए।
विज्ञापन

------------
आवारा कुत्ते ज्यादा हमलावर
जिला अस्पताल में जनवरी में 266 को आवारा व 155 को पालतू कुत्तों ने और 62 को बंदरों ने काटा। फरवरी में 239 आवारा व 119 पालतू कुत्तों और 79 बंदर के काटने के मामले सामने आए। अक्तूबर में 148 आवारा व 79 पालतू कुत्तों और 67 बंदर के काटने के मामले दर्ज किए गए। अन्य महीनों में भी आवारा कुत्तों के काटने के मामले पालतू कुत्तों और बंदरों से अधिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पकड़ने की नहीं कोई व्यवस्था
चित्रकूट। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका क्षेत्र में पौने दो करोड़ से पशु जन्म नियंत्रण सेंटर का निर्माण हो रहा है, जहां कुत्तों का उपचार व नसबंदी की जाएगी।

------------

कुत्तों व बंदरों के काटने वाले लोगों को सीएचसी-पीएचसी व जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है। सभी जगह इंजेक्शन मौजूद हैं। कई केस आ रहे हैं।
- डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed