{"_id":"6862d3257e16890b3d0c74ca","slug":"dog-released-on-dj-operator-and-workers-four-injured-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-117408-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डीजे संचालक और कर्मियों पर छोड़ा कुत्ता, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डीजे संचालक और कर्मियों पर छोड़ा कुत्ता, चार घायल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। शहर के ओवरब्रिज के नीचे से जा रहे डीजे कर्मियों पर सराफा दुकानदार ने पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के हमले से बचे युवकों को दुकानदार व उसके बेटों ने लाठी डंडोंं से पीटकर अधमरा कर दिया। घायल चार युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज की है।
डीजे संचालक शंकर बाजार निवासी अमित केसरवानी ने बताया कि रविवार की रात डीजे का काम करने के बाद ओवरब्रिज के नीचे से अपने कर्मचारियों मनोज, रोहित, संजय सोनकर और भाई आकाश केसरवानी के साथ पैदल घर जा रहे थे। अस्थाई पुलिस चौकी के पास वहां के सराफा दुकानदार कल्लू सोनी ने बेटे दुर्गेश व सतीश के साथ गाली देते हुए यहां से निकलने से मना किया। विरोध किया तो दुकानदार ने पालतू कुत्ता उन पर छोड़ दिया। कुत्ते ने दो युवकों को काटकर घायल कर दिया। अन्य दो को आरोपियों ने डंडों से पीट दिया। सामने पुलिस चौकी होने के बाद भी कोई बीच-बचाव करने नहीं आया।
उधर, दुकानदार के बेटे सतीश का आरोप है चारों युवकों ने घर के सामने से निकलते समय गाली दी। मना करने पर धमकी देने लगे। युवकों ने उन्हें भी पीटा है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। सोमवार को अमित केसरवानी ने एसपी अरुण सिंह से मिलकर मामले की जानकारी दी। आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के आरोपियों को छोड़ दिया है। रिपोर्ट में कुत्ते से काटने की बात नहीं दर्ज की गई है। एसपी ने कोतवाल को निर्देश दिए कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोनों पक्ष पर कार्रवाई की जाए।