फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Doctors stopped treatment for four hours by tying black bands

Chitrakoot News: काली पट्टी बांध डॉक्टरों ने बंद रखा चार घंटे तक इलाज

Sun, 18 Aug 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Doctors stopped treatment for four hours by tying black bands
चित्रकूट। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए जिले के डॉक्टरों ने विरोध दर्ज कराया। काली पट्टी बांधकर इंडियन मेडीकल एसोशिएसन से जुड़े प्राइवेट संस्थान के डॉक्टरों ने चार घंटे कार्य बंद रखा। जिला अस्पताल में डॉक्टर व स्टॉफ ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं होने पाई। अस्पताल के डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप अस्पताल गेट पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों ने चार घंटे तक क्लीनिक में कार्य नहीं किया। बांह में काली पट्टी बांधकर बंगाल की घटना पर क्षोभ व्यक्त किया। श्रीजी होटल में बैठक कर चार सूत्री मांगपत्र भारत सरकार को भेजा है। इस मौके पर डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. महेंद्र गुप्ता, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. प्रबोध अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी डॉक्टरों ने बंगाल की घटना का कड़ा विरोध दर्ज कराया। गेट पर प्रदर्शन कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। डॉ. आरबी लाल, डॉ. एचसी अग्रवाल, डॉ. एके मोहन, डॉ. रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके बाद काली पट्टी बांधकर डॉक्टर व स्टॉफ ने कार्य किया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं हो पाईं। शनिवार को जिला अस्पताल में 1023 पर्च काटकर मरीजों ने इलाज कराया। डेढ़ सौ एक्सरे कराये गये। इसके अलावा तीन सौ पैथॉलाजी की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला डाक्टर की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पश्चिम बंगाल में महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म व निर्मम हत्या के मामले को लेकर डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु संघ ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौरभ यादव को दिया। मांग किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, वेद प्रकाश, संचालक सोमदत्त सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed