{"_id":"611c00348ebc3e43104435e0","slug":"do-sustainable-farming-and-increase-income-chitrakoot-news-knp6466951168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई तकनीकि से करें खेती तो आय होगी दुगनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई तकनीकि से करें खेती तो आय होगी दुगनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। किसान खेती में आधुनिक व उन्नतिशील तकनीक का प्रयोग कर उपज बढ़ाएं। इससे उनकी आमदनी दोगुनी होगी। यह बात सांसद ने कृषि गोष्ठी व मेले का शुभारंभ करते हुए कही।
मुख्यालय स्थित मंदाकिनी गेस्ट हाउस कालूपुर में मंगलवार को गोष्ठी में सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि कृषक एफपीओ बनाकर खेत के उत्पादन से आटा के पैकेट, बिस्किट, ब्रेड, पाव रोटी व दूध से घी, मक्खन, पनीर तैयार कर बाजारों में बेचें। स्प्रिंकलर विधि से सिंचाई करें। खेत तालाब, मेड़बंदी कर जल संचय किया जाए। उप कृषि निदेशक डा. राजेश कुमार ने खरीफ फसलों की उत्पादकता व कृषि यंत्रों की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी राजपति शुक्ल ने फसल प्रबंधन, पराली न जलाने, खाद, बीज उपलब्धता के विषय में बताया। इस मौके पर गनींवा के कृषि वैज्ञानिक डा. चंद्रमणि त्रिपाठी, विजय कुमार, गोविंद वर्मा ने भी विस्तृत प्रकाश डाला। भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशु पांडेय ने संचालन किया। इस दौरान शक्ति प्रताप तोमर, राजीव कुमार, हरिराज सिंह, बालगोविंद यादव, बल्देव प्रसाद, दयाशंकर, बीके खरे आदि अधिकारी व किसान मौजूद रहे।