फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Do not trust Google Maps while travelling, you may get cheated

Chitrakoot News: सफर में गूगल मैप पर न करें भरोसा, खा सकते हैं धोखा

Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Do not trust Google Maps while travelling, you may get cheated
चित्रकूट। गूगल मैप के सहारे मंजिल की ओर बढ़ने वाले कार और बाइक सवार सावधान। गूगल मैप भटका सकता है। गूगल पर अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए। कर्वी-राजापुर मार्ग पर मुहरवा पुल बना है। इस पर वाहनों के आने-जाने पर लोक निर्माण विभाग ने रोक लगा दी है। इसके बाद भी गुगल मैप में रास्ता दिखाया जा रहा है। इसके अलावा हवाई पट्टी, शबरी जल प्रपात जाने वाले भी गूगल मैप के सहारे न रहें। आसपास जरूर पूछताछ कर लें।
विज्ञापन

बरेली में गूगल मैप के सहारे जा रही कार पुल अधूरा होने से गिर गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद संवाद न्यूज एजेंसी ने यहां भी पड़ताल की। कर्वी से राजापुर मार्ग लगभग 35 किलोमीटर है। बीच रास्ते में मुहरवा पुल बना है। पुल पूरी तरह से जर्जर है। इससे आने-जाने पर लोक निर्माण विभाग ने रोक लगा दी, जबकि गूगल मैप में रास्ता चालू रास्ता दिखाया जा रहा है। कुछ ऐसा ही हवाई पट्टी से लेकर शबरी जलप्रपात के मार्ग पर भी भ्रम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन



आईटी विशेषज्ञ जय प्रकाश ने बताया कि गूगल मैप का डेटा रियल टाइम अपडेट नहीं रहता। यदि किसी सड़क पर नया निर्माण या कोई बदलाव हुआ है तो उसका डेटा गूगल पर अपडेट नहीं न हुआ होगा। गूगल मैप यूजर्स से डेटा लेता है।, अगर किसी यूजर ने किसी स्थान का गलत डेटा दिया है तो गूगल मैप गलत दिशा दिखा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed