फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Do not rush on Amavasya in Chitrakoot, inspire to visit from home

चित्रकूट में अमावस्या पर न जुटें भीड़, घर से ही दर्शन करने को करें प्रेरित

Sat, 21 Mar 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Do not rush on Amavasya in Chitrakoot, inspire to visit from home
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक बैठक हुई। रविवार को जनता कर्फ्यू पर लोगों से घर पर रहने का निवेदन किया। साथ ही अमावस्या पर भी लोगों से न आने को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

शनिवार की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी अमावस्या मेला में लगाई गई है, वह पूव भांति सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। खुद सुरक्षित रहते हुए मेला के समय स्थल पर रहकर काम करें। उन्होंने कहा कि परिक्रमा में जो दूरदराज से लोग आ रहे हैं, उन्हें जागरूक कर रोका जाए। ताकि अमावस्या में भीड़ न हो। कहा कि लोग भगवान कामदनाथ की आराधना अपने-अपने घरों से करें। कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री ने रविवार को जनता कर्फ्यू लागू किया है। सभी घरों पर रहे। सुबह सात से रात नौ बजे तक बाहर न निकलें।
विज्ञापन

डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि तंमयता के साथ इस व्यवस्था को लागू करें। अभी तक जनपद में कोई ऐसा रोगी नहीं पाया गया। शासन से निर्देश भी प्राप्त हुए हैं कि सैैनिटाइजर की काला बाजारी न हो। धारा 144 लागू है। इसका उल्लंघन न किया जाए। लोग घर से बाहर न जाएं। साफ -सफ ाई का विशेष ध्यान दें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए शहर व गांव में निरंतर अभियान चलता रहे। कहीं पर कोई समस्या न हो। स्टेशन तथा बस स्टॉप पर भी लगातार सफ ाई व जांच जारी रहे। अपर जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि पूरे जनपद पर भ्रमण कर जानकारी लें। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर जानकारी रखें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जो लोग प्रशिक्षण लिए हैं उन्हीं को इस कार्य पर लगाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए जनपद में 15 टीमें गठित की गई हैं। इसमें 11 टीमें ग्रामीण तथा चार टीमें शहर क्षेत्र के लिए हैं। लगातार नियंत्रण का कार्य कर रही हैं। एसडीएम, सीओ मठ, मंदिरों, मस्जिदों के धर्मगुरुओं से संपर्क कर भीड़ की व्यवस्था को देखें। कहा कि पब्लिक हेल्थ पर खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्रि में भी लोग बाहर न निकले। घर में रहकर देवी मां की आराधना करें। सभी के प्रति जागरुकता फैलाएं। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed