{"_id":"65d25dd15d0c02abd60d8a46","slug":"do-not-fall-into-the-trap-of-exorcism-and-get-treatment-from-a-specialist-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-105048-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: झाडफ़ूंक के चक्कर में न पड़कर विशेषज्ञ से कराएं इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: झाडफ़ूंक के चक्कर में न पड़कर विशेषज्ञ से कराएं इलाज
Mon, 19 Feb 2024 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। आरके सिंह मेडिकल कॉलेज रगौली परिसर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. विनोद ने कहा कि मानसिक विकार से ग्रसित व्यक्ति को झाडफ़ूंक के चक्कर में न पड़कर मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाकर इलाज कराना चाहिए।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में विशेषज्ञों ने जानकारी दी। डॉ. विनोद ने बताया कि इलाज कराने से ही मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक रोगियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल रही है। मानसिक रोग के लक्षण व बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार कराएं। बताया कि नींद न आना, तनाव, घबराहट, जीवन के प्रति निराशा, डर लगना, व्यवहार में अचानक तेजी आना आदि मानसिक रोग की देन हो सकता है। इनका चेकअप कराकर इलाज कराएं। इस दौरान डॉ. खेमचंद्र, पारुल यादव, खुशबू सिंह, अनुष्का शर्मा, पूजा पटेल, आराधना आदि मौजूद रहीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -